नवम्बर 25, 2025 7:17 अपराह्न | ConstitutionDay  President | PrimeMinister | VicePresident

printer

देश में कल मनाया जायेगा संविधान दिवस: मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे शामिल

देश कल संविधान दिवस मनाएगा। इस वर्ष के समारोह का विषय है-हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होगा।

 

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल होंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है यह वर्ष देश के संविधान को अंगीकृत किए जाने का 76वां वर्ष है।