कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और पशुधन को बढ़ाने के लिए पशु नस्ल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। नई दिल्ली में आयोजित नस्ल संरक्षण पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि देसी नस्लों का संरक्षण उत्पादकता बढ़ाता है, जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन सुनिश्चित करता है और किसानों तथा पशुपालक समुदायों को स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करता है। संवाददाताओं से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि 246 विभिन्न नस्लों की पहचान की गई है, जिनमें से 16 नस्लों का पंजीकरण आज किया गया है।
Site Admin | जनवरी 14, 2026 2:22 अपराह्न | Shivraj Singh Chouhan
पशु नस्ल संरक्षण ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जरूरी: शिवराज सिंह चौहान