मार्च 20, 2026 6:41 पूर्वाह्न

printer

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 37 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता वी.एस. शिवकुमार को अरुविक्करा निर्वाचन-क्षेत्र से और पूर्व विधायक के.एस. सबरीनाधन को नेमोम से उम्मीदवार बनाया गया है। संदीप वारियर त्रिकारिपुर से, मोहम्मद शियास कोच्चि से, नट्टाकोम सुरेश एट्टुमानूर से और राज्य युवा कांग्रेस सचिव अबिन वर्की अरनमुला से उम्मीदवार होंगे। 
पार्टी की पहली सूची में 55 उम्मीदवार थे। केरल में विधानसभा चुनाव अगले महीने की 9 तारीख को निर्धारित हैं।