कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 284 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बहरामपुर से पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी, भाबनीपुर से प्रदीप प्रसाद, मालतीपुर से पूर्व सांसद मौसम नूर, नंदीग्राम से एस के जरियातुल हुसैन, पानीहाटी से शुभाशीष भट्टाचार्य और बिधाननगर से रणजीत मुखर्जी को नामांकित किया है।
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। मतगणना 4 मई को होगी।