मार्च 27, 2026 9:41 अपराह्न

printer

कांग्रेस ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्‍याशियों की सूची जारी की

कांग्रेस ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्‍याशियों की सूची आज जारी की। प्रमुख उम्मीदवारों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वी. वैथिलिंगम, एम. वैथियानाथन, आर.के.आर. अनंतरामन, एम. कंदसामी, आर. कमलाकानन और रमेश परंबथ शामिल हैं।

कांग्रेस का पांच सीटों – कलापेट, काराईक्‍काल दक्षिण, मंगलम, ओझुकराई और राजभवन सीट पर मुख्‍य मुकाबला इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों से है। मंगलम में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी मैदान में हैं। ओझुकराई सीट पर भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी का मुकाबला कांग्रेस से है।