अक्टूबर 22, 2024 7:41 पूर्वाह्न

printer

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

 

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राज्य के मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ेंगे। झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को उनके मौजूदा जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से उम्‍मीदवार होगें। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को मंजूरी दे दी है।

Image