कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की 126 विधानसभा सीटों में से 72 से 73 सीटों पर जीत की उम्मीद जताई है। गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री खरगे ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे केवल अपने परिवार के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र को हिमंता की पत्नी के विदेशों में संपत्ति रखने और तीन देशों के पासपोर्ट होने के आरोपों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असम के बेटे जुबीन को न्याय नहीं मिला।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि केरल की सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार से मंजूरी न मिलने के कारण मुंडक्कई-चूरलमाला भूस्खलन पीड़ितों के लिए पार्टी की आवास परियोजना में देरी हुई है। केरल के कलपेट्टा में यूडीएफ की नुक्कड़ सभा में, उन्होंने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर हमला करते हुए सवाल उठाया कि भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना करने के बावजूद उनके खिलाफ कोई मामला क्यों नहीं है।