कांग्रेस पार्टी ने केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 55 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है।
इसमें विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशान, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश चेन्निथला और के. मुरलीधरन जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं। इस घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने राज्य में अपने चुनाव प्रचार की तैयारियों की शुरुआत कर दी है।
सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा-एल डी एफ और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एन डी ए ने कल अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके साथ ही राज्य में चुनाव प्रचार की प्रक्रिया और तेज हो गई है।