केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी कमज़ोरियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्था पर आरोप लगाते रहते हैं। नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए, श्री रिजिजू ने कहा कि बार-बार चुनाव हारने के बाद, श्री गांधी व्यवस्था को दोष देते हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है और गरीब, किसान और आम लोग उन्हें देश का नेता मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।