कांग्रेस ने मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार-2024 देकर हर भारतीय नागरिक का अपमान किया: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस ने मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार-2024 देकर हर भारतीय नागरिक का अपमान किया है। आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट भारत के बारे में अपनी आलोचनात्मक टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी को केवल सत्ता की चिंता है और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने मिशेल बैचलेट को यह पुरस्कार देकर देश के हर नागरिक का अपमान किया है। श्री भाटिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भारत के हितों के विपरीत रुख अपनाने के लिए जानी जाती है।