मार्च 17, 2025 9:05 अपराह्न

printer

कांगो सरकार मंगलवार को अंगोला में रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही-गुट के साथ शांति वार्ता में शामिल होगी

कांगो सरकार कल अंगोला में रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही गुट के साथ शांति वार्ता में शामिल होगी। इस गुट ने कांगो के खनिज समृद्ध पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख क्षेत्रों पर कब्जा कर रखा है।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज बताया कि कांगो का एक प्रतिनिधिमंडल इस वार्ता में शामिल होने के लिए अंगोला की राजधानी लुआंडा पहुंच गया है।