कांगो के दक्षिण किवू प्रांत के कई हिस्सों में हुई झड़पों के कारण फिजी और बराका शहरों में सभी मानवीय गतिविधियां निलंबित हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि हिंसा के कारण नागरिक दहशत में हैं। उन्होंने बताया कि हथियारबंद लोगों ने इलाके में लूटपाट भी की है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि आठ दिसंबर से अब तक करीब एक लाख दस हजार लोग दक्षिण किवू में जबकि 15 हजार लोग बुरुंडी चले गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और सहायता कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए सभी पक्षों के साथ बातचीत की जा रही है।
Site Admin | दिसम्बर 17, 2025 12:07 अपराह्न
कांगो: दक्षिण किवू प्रांत में हुई झड़पों के चलते फिजी और बराका शहरों में आम जन-जीवन प्रभावित