फ़रवरी 11, 2025 5:43 अपराह्न

printer

कांगोः इतुरी प्रांत में विस्थापित लोगों के एक शिविर पर मिलिशिया लड़ाकों के हमले में 55 नागरिक मारे गए

कांगो के इतुरी प्रांत में विस्थापित लोगों के एक शिविर पर मिलिशिया लड़ाकों के हमले में 55 नागरिक मारे गए। बहेमा बडजेरे जिले के प्रमुख ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

 

    पूर्वी कांगो में हिंसा बढ़ गई है। इस क्षेत्र में 120 से अधिक सशस्त्र समूह आपस में लड़ रहे हैं। इनमें से अधिकांश भूमि और मूल्यवान खनिजों वाली खदानों पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे हैं। कुछ अपने समुदायों की रक्षा कर रहे हैं।

 

पिछले महीने रवांडा समर्थित विद्रोहियों के उत्तरी किवु प्रांत की राजधानी गोमा पर कब्ज़ा करने के बाद पूर्वी कांगो में संघर्ष बढ़ गया था। यह इतुरी प्रांत से लगभग तीन सौ पचास किलोमीटर दक्षिण में है।