मार्च 31, 2026 9:08 अपराह्न

printer

दक्षिणी लेबनान में संघर्ष तेज, इस्राएली सेना सीमावर्ती इलाकों में आगे बढ़ी

दक्षिणी लेबनान में संघर्ष तेज होने के कारण इस्राएली सेना सीमावर्ती इलाकों में आगे बढ़ गई है। दोनों पक्षों में लोगों के हताहत होने से यह संघर्ष बडे पैमाने पर बढ़ सकता है। इस्राएली सेना के अनुसार हिजबुल्लाह लड़ाकों के साथ हुए भीषण संघर्ष में उसके चार सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हैं।

लेबनान के अधिकारियों ने दक्षिणी गांवों को निशाना बनाकर इस्राएली हवाई हमलों की सूचना दी है, वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लड़ाकों और नागरिकों के बीच हताहतों की पुष्टि की है। हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों में रक्षात्मक स्थिति बनाए रखी है और इस्राएल की सेना के साथ ज़मीनी झड़पों में उलझे हुए हैं। लेबनान की सेना प्रत्यक्ष टकराव से दूर रही है, लेकिन हाल के हमलों में उसे भी नुकसान उठाना पड़ा है।

दक्षिणी लेबनान के कई शहर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और चिकित्सा देखभाल, बिजली तथा बुनियादी सेवाओं तक पहुंच लगातार मुश्किल हो रही है। सहायता एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि स्थिति बिगडने से जिलों में बुनियादी सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने लोगों से संयम बरतने का आह्वान किया और देश के नियंत्रण से बाहर लेबनानी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों को समाप्त करने का आग्रह किया। श्री नवाफ ने कहा कि सरकार तनाव रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ काम कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला