मार्च 7, 2025 8:44 अपराह्न

printer

कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा पुस्तिका जारी की

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा पुस्तिका जारी की है। इस पुस्तिका में महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा के बारे में आवश्‍यक जानकारी उपलब्‍ध है।

 

पुस्तिका में दी गई जानकारी की मदद से महिलाएं अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को सुरक्षित रख सकती हैं।