मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 9, 2024 2:09 अपराह्न | D.Raja | Manish Sisodia

printer

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव डी. राजा ने मनीष सिसोदिया की जमानत का किया स्वागत 

 
 

भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव डी. राजा ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा दी गई जमानत का स्वागत किया है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में श्री राजा ने कहा कि न्यायपालिका ने अब प्रवर्तन निदेशालय और इसके द्वारा की गई जांच को लेकर प्रश्न करना शुरू कर दिया है।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डी. एम. के.) की सांसद कनिमोझी ने कहा कि अंतत: न्याय की उम्मीद दिखने लगी है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की ज़रूरत है क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी भी जमानत नहीं मिली है। उन्‍होंने कहा कि कानून जेल के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। हर किसी को जमानत पाने का अधिकार है।

   

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मनीष सिसोदिया अभी भी एक आरोपी हैं। दिल्‍ली के लोगों को धोखा देने के लिए अदालत में उनकी जवाबदेही बनती है। उन्‍होंने कहा कि श्री सिसोदिया 17 से 18 महीनों तक जेल में थे। जांच में हुई देरी के आधार पर उन्‍हें जमानत दी गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला