मार्च 29, 2026 2:04 अपराह्न

printer

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें अगले 45 से 60 दिन के भीतर शुरू होने की संभावना

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें अगले 45 से 60 दिन के भीतर शुरू होने की संभावना है। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मीडिया को बताया कि हवाईअड्डे को चालू करने की तैयारियां चल रही हैं और सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल इस हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। इस हवाई अड्डे की क्षमता शुरुआत में प्रति वर्ष एक करोड़ बीस लाख यात्रियों की होगी।