वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की भारत यात्रा के दौरान संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति के पुनर्गठन के लिए ‘संदर्भ की शर्तों’ पर हस्ताक्षर की घोषणा की। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह संस्थागत पुनर्गठन एक क्रांतिकारी बदलाव है और रणनीतिक जुड़ाव के ढांचे को मजबूत करेगा तथा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते के कार्यान्वयन को गति देगा। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।