वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से दो दिन की यात्रा पर बेल्जियम के ब्रुसेल्स जाएंगे। श्री गोयल यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष और यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफ्कोविक के साथ चर्चा करेंगे। यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते -एफटीए पर जारी वार्ता के एक महत्वपूर्ण चरण में हो रही है, क्योंकि दोनों पक्ष एक व्यापक, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयासों को तेज कर रहे हैं। इसका उद्देश्य वार्ता को रणनीतिक दिशा और राजनीतिक गति देना है।
इस दौरान प्रस्तावित एफटीए के प्रमुख क्षेत्रों, जैसे बाजार पहुँच, गैर-शुल्क उपाय और नियामक सहयोग, पर चर्चा की उम्मीद है। इस यात्रा में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा और आगे समन्वय की आवश्यकता भी की जाएगी। दोनों नेताओं द्वारा भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की साझा महत्वाकांक्षा की पुष्टि करने की उम्मीद है।