जनवरी 29, 2026 12:40 अपराह्न

printer

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर विपक्ष की आलोचना को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया खारिज

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा की गई आलोचना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह समझौता भारत और यूरोपीय संघ दोनों के लिए लाभकारी है। श्री गोयल ने कहा कि उन लोगों की आलोचना देखकर आश्चर्य होता है जो सत्ता में रहते हुए समय पर निर्णय नहीं ले सके। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि अतीत में देश को ऐसी निष्क्रियता की भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

राज्‍य सभा सांसद जयराम रमेश की टिप्‍पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री गोयल ने कहा कि यह समझौता 25 ट्रिलियन डॉलर के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद वाली अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से केवल एक पक्ष ही नहीं बल्कि दोनो पक्षों को लाभ मिलेगा। इससे भारत के आर्थिक विकास सशक्त बनेगा और व्यवसाय के लिए अनेक अवसर सृजित होंगे।