वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कैमरून में विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से अलग चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेन्ताओ से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने बताया कि दोनों नेताओं ने सम्मेलन के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया और द्विपक्षीय व्यापार मामलों पर चर्चा की।