वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में एसएचआरएम इंडिया वार्षिक सम्मेलन 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक गतिशील अर्थव्यवस्था में विश्वास रखता है। श्री गोयल ने बताया कि मौजूदा स्थिति में सभी देश भारत के साथ अपने अपने आर्थिक संबंधों का विस्तार करना चाहते हैं। पिछले कुछ ही वर्षों में भारत के सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनने पर श्री गोयल ने प्रसन्नता भी व्यक्त की। आगे उन्होंने बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर को पार कर गया है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की समस्या तथा सतत विकास के लिए वैश्विक स्तर पर योगदान देने के लिए सभी का आह्वान किया।
Site Admin | अक्टूबर 18, 2024 9:40 अपराह्न
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एसएचआरएम इंडिया वार्षिक सम्मेलन 2024 को किया संबोधित