कोलंबिया कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। क्वार्टर फाईनल में कोलंबिया ने पनामा को 5-0 से पराजित किया। अब बुधवार को उसका सामना उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में उरुग्वे से होगा। इससे पहले, आज सुबह एक अन्य मुकाबले में उरुग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में ब्राजील को 4-2 से हराया। कोपा अमरीका टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को होगा।
Site Admin | जुलाई 7, 2024 1:24 अपराह्न | कोलंबिया कोपा | मेरिका फुटबॉल
कोलंबिया कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा