मार्च 29, 2026 5:46 अपराह्न

printer

‘मन की बात’ में पीएम मोदी द्वारा मुडिगुंटा गाँव की सराहना पर कलेक्टर व सरपंच ने जताई खुशी

तेलंगाना के मंचेरियल ज़िले के ज़िला कलेक्टर और सरपंच अकुला रवि कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ संबोधन में मुडिगुंटा गाँव की तारीफ़ किए जाने पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने  इस गांव की शत-प्रतिशत सोक पिट यानी सोख्ता गड्ढा निर्माण का लक्ष्य हासिल करने के लिए सराहना की। उन्‍होंने इसे ‘जल संचय अभियान’ का एक बेहतरीन उदाहरण बताया। ज़िला कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन में, 10 वार्डों में फैले करीब 16 सौ निवासियों वाले इस गांव ने जल संरक्षण को सफलतापूर्वक अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लिया है।