मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 31, 2024 8:26 अपराह्न

printer

नए साल पर देश के कई हिस्‍सों में शीत लहर चलने की संभावना

नए साल पर देश के कई हिस्‍सों में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कईं स्थानों पर दिन के समय ठंड बढने की संभावना है।

 

अगले दो-तीन दिनों में हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह की स्थिति रहने की आशा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला