उत्तर भारत के कई हिस्सों में कल से शीतलहर चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामनी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि कल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि कल उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के भीतरी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट का भी अनुमान लगाया है। दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में आज न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।