मौसम विभाग ने आज उत्तरी कर्नाटक के भीतरी इलाक़ों, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है।
इस बीच, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि यह अब भी बहुत खराब श्रेणी में है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह 7 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 329 रहा।