मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में बुधवार तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इस बीच, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक -एक्यूआई 366 दर्ज किया गया।