जनवरी 29, 2026 8:58 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी घने कोहरे की आशंका जताई है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।