जनवरी 1, 2026 9:22 पूर्वाह्न

printer

हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और बिहार में ठंड की स्थिति बनी रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और बिहार में ठंड की स्थिति बनी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हिमाचल प्रदेश में भी आज कुछ स्‍थानों पर शीतलहर की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्‍सों, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्‍थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू – कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी कुछ स्‍थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इधर राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे ए क्‍यू आई 372 दर्ज किया गया।