नवम्बर 18, 2025 4:07 अपराह्न

printer

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी जयपुर में जीएसआई के अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का करेंगे उद्घाटन

 

कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी बृहस्‍पतिवार को जयपुर में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण- जीएसआई के अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। यह सेमिनार राष्ट्र के प्रति 175 वर्षों की सेवा के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का हिस्सा है।

 

इस दो दिन के तकनीकी कार्यक्रम में 9 पूर्ण व्याख्यान, 19 विशेष व्याख्यान और 11 विषयगत क्षेत्रों में तीन सौ से अधिक वैज्ञानिक और पोस्टर प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी। खान मंत्रालय ने बताया कि सेमिनार के साथ प्रमुख संस्थानों और उद्योगों द्वारा अत्याधुनिक तकनीकों, भू-स्थानिक उपकरणों और नवीन समाधानों के लिए एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

 

इस कार्यक्रम में आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी खड़गपुर के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी शामिल होंगे। इससे भूविज्ञान अनुसंधान और क्षमता निर्माण में सहयोग मजबूत होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला