मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर रजिस्ट्रार सहकारी समिति कार्यालय में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। श्रीमती गुप्ता ने परिसर में जीर्णोद्धार किए गए ऐतिहासिक कोर्ट ट्रायल रूम का भी लोकार्पण किया।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा युवाओं के लिए उस क्रांतिकारी चेतना की प्रेरणा है, जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस दिया और मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने का संकल्प जगाया।
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि यही वह ऐतिहासिक स्थल है, जहां भगत सिंह जी की सुनवाई हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट ट्रायल रूम उस अदम्य साहस और प्रखर राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी।