आज राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इस घटना में 7 लोगों के हताहत होने की सूचना दी है। विभाग ने बताया कि आज सुबह 7 बजे सूचना मिलने के बाद 31 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। और जानकारी की प्रतीक्षा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पालम में हुई अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इंदौर में हुई अग्निकांड में जानमाल की हानि पर भी प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
उन्होंने दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री रष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस की टीमें बचाव अभियान में लगी हैं। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।