सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने विभागों को निर्देश दिया है कि वे 50% सरकारी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था लागू करें। आज गंगटोक में सरकारी खर्च में कटौती के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लिए एक वर्ष तक विदेश यात्रा न करने और शनिवार तथा रविवार को कार्य दिवस के रूप में बनाए रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी जिलों में विषम-सम वाहन नियम लागू करने का भी सुझाव दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को एक जिले से दूसरे जिले में और राज्य से बाहर यात्रा करने में सरकारी वाहनों का उपयोग कम से कम करना चाहिए।