मई 13, 2026 2:21 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अपील से प्रेरणा लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा वैश्विक संकट के बीच ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सात अपील की है।

डॉ. यादव ने सभी मंत्रियों से भी यथासंभव कम वाहनों का उपयोग करने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।

नए दिशा-निर्देशों के तहत मुख्यमंत्री के दौरे में कोई वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी। सभी मंत्रियों को न्यूनतम वाहनों से यात्रा करने के लिए कहा गया है। सरकारी निगम और बोर्ड के नव नियुक्त अधिकारियों को बिना किसी वाहन रैली का आयोजन किए सादे तरीके से अपना पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनता से भी वाहनों का अनावश्यक उपयोग न करने और बसों, ट्रेनों और अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला