मार्च 29, 2026 9:38 अपराह्न

printer

नेपाल में पुलिस और कम्यूनिस्ट पार्टी नेपाल के समर्थकों के बीच हुई झड़प

नेपाल में आज काठमांडू के बनेश्वर में पुलिस और कम्यूनिस्ट पार्टी नेपाल-सीपीएन(यूएमएल) के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया। सीपीएन समर्थक पार्टी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे तथा उनकी तत्काल रिहाई की मांग कर रहे थे।

प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने शुक्रवार को शपथ लेने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जेन-ज़ी विरोध प्रदर्शनों की जांच कर रहे न्यायिक आयोग की सिफारिशों को लागू करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के बाद, पुलिस ने कल सुबह के पी शर्मा ओली को उनके भक्तपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी उनके आवास से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने तत्काल वारंट जारी करने के बाद दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया। के पी शर्मा ओली को बाद में त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से काठमांडू जिला न्यायालय की सुनवाई में भाग ले रहे हैं। रमेश लेखक को पास के एक पुलिस कार्यालय में रखा गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला