विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक इकाई ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि एक भारतीय तेल टैंकर को चीनी मुद्रा में भुगतान करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी गई थी। इकाई ने इन दावों को फर्जी बताया है और नागरिकों से सोशल मीडिया पर इस तरह के निराधार दावों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है।
News On AIR | मार्च 23, 2026 2:09 अपराह्न
भारतीय तेल टैंकर को चीनी मुद्रा भुगतान से जोड़ने वाले दावे निराधार: विदेश मंत्रालय