सिविल सेवा परीक्षा- सीएसई 2025 का अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग- यूपीएससी ने बताया कि 659 पुरुषों और 299 महिलाओं सहित कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। अनुज अग्निहोत्री ने पहला, राजेश्वरी सुवे दूसरा और अकांश ढुल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 25 मई 2025 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए 9 लाख 30 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
News On AIR | मार्च 6, 2026 6:19 अपराह्न | Civil Services Examination 2025 final results announced
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे जारी