मई 7, 2026 5:16 अपराह्न

printer

नागर विमानन मंत्री ने प्रैट एंड व्हिटनी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, मेक इन इंडिया विमान इंजन उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में वैश्विक अध्यक्ष, शेन एडी के नेतृत्व में प्रैट एंड व्हिटनी के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। श्री नायडू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत में कंपनी का बढ़ता निवेश व्यापार करने की सुगमता में सुधार तथा देश में कंपनी की उपस्थिति को सशक्त बनाने के लिेए वैश्विक मूल उपकरण विनिर्माताओं को प्रेरित करने का परिचायक है। श्री नायडू ने देश में मेक इन इंडिया विमान इंजन के उत्पादन को आगे बढ़ाने की दिशा में पूर्ण समर्थन देने वाले प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि आंध्र पदेश में उनकी सुविधा के लिए चल रहे काम का शिलान्यास समारोह पहले ही किया जा चुका है। यह काम तेजी से जारी है और लगभग एक साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला