मई 3, 2026 1:07 अपराह्न

printer

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने श्रीकाकुलम में उदय एक्वा उद्योग निरीक्षण

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने आज श्रीकाकुलम जिले के सोमपेटा मंडल में, मुलापालेम गांव के उदय एक्‍वा उद्योग का दौरा किया। यहां राष्‍ट्रीय मत्‍स्‍य पालन विकास बोर्ड की परियोजनाएं लागू की जा रही हैं। इस यात्रा के दौरान स्‍थानीय लोगों के लिए मछली उत्‍पादन बढ़ाने, आय के स्रोत बढ़ाने तथा रोजगार के अवसर सृजित करने पर विचार-विमर्श किया।

श्री नायडू ने कहा कि श्रीकाकुलम जिले को एक प्रमुख एक्‍वा केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकाकुलम मछुआरे और स्‍थानीय युवाओं के लिए आय तथा रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर सृजित कर सकता है। उन्‍होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्‍य सरकारें मत्‍स्‍य-पालन क्षेत्र के विकास के लिए पूरा समर्थन देगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला