मार्च 29, 2026 8:59 अपराह्न

printer

नागर विमानन मंत्री ने राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 57 हवाई अड्डों पर उन्नत सुविधाओं का उद्घाटन किया

नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने आज गुजरात के राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश भर के 57 हवाई अड्डों पर उन्नत सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। इनमें उड़ान यात्री कैफे, डिजिटल यात्रा प्रणाली, मुफ्त वाई-फाई जोन, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, सहित कईं बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर, श्री नायडू ने कहा कि वर्ष 2014 तक देश में 74 हवाई अड्डे थे, जिनकी संख्‍या अब 165 से अधिक हो गई है। उन्‍होंने कहा कि आगामी वर्षो में इसे 350 तक बढ़ाने की योजना है। उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा अधिक आसान हो गई है और छोटे शहरों से कनेक्टिविटी में सुधार हो रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने गुजरात के भावनगर हवाई अड्डे से भावनगर और नवी मुंबई के बीच पहली उड़ान को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।