फ़रवरी 16, 2026 1:58 अपराह्न

printer

सीआईएसएफ ने किया दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त आतंकवाद-विरोधी मॉक अभ्यास का आयोजन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल – सीआईएसएफ ने आज दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त आतंकवाद-विरोधी मॉक अभ्यास का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, तैयारी और सुरक्षा खतरों से निपटने की क्षमता को बढ़ाना था।

सीआईएसएफ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य खतरों से निपटने की क्षमता को मजबूत करना, सामरिक तत्परता में तीव्रता और विभिन्न एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करना था। यह अभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, दिल्ली पुलिस, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विमान बचाव और अग्निशमन विभाग, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं के समन्वय से किया गया।