अप्रैल 1, 2025 6:59 अपराह्न

printer

सीआईसी सीजन-1 में 1,100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 85 हजार पंजीकरण हुए

वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) के हिस्से के रूप में क्रिएट इन इंडिया चैलेंज -सीआईसी सीजन-1 में एक हजार एक सौ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 85 हजार पंजीकरण हुए हैं, यह अपने आप में एक उपलब्धि है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि 32 विविध चुनौतियों में से सात सौ पचास से अधिक फाइनलिस्ट एक सावधानीपूर्वक चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए हैं।

 

उन्हें अपनी व्यक्तिगत चुनौतियों, प्रतिभाओं और कौशल के परिणामों और आउटपुट को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्हें पिचिंग सत्रों सहित अपने संबंधित क्षेत्रों के व्यापारिक नेताओं के साथ नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे और मास्टरक्लास, पैनल चर्चाओं और सम्मेलनों के माध्यम से वैश्विक दिग्गजों से सीखने का मौका मिलेगा।

 

क्रिएट इन इंडिया चुनौतियों के विजेताओं को एक भव्य समारोह में ‘वेव्स क्रिएटर अवार्ड्स’ से सम्मानित किया जाएगा। वेव्स समिट का पहला संस्करण 1 से 4 मई तक मुंबई में आयोजित होने वाला है।