चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट कल से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आएंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, संसद सदस्य, व्यापार संघ और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े प्रमुख चिलीवासी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के रूप में श्री बोरिक की यह पहली भारत यात्रा होगी।
यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति बोरिक कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-चिली संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति बोरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे, जो उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।
राष्ट्रपति बोरिक 5 अप्रैल को चिली लौटने से पहले आगरा, मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे। मुंबई और बेंगलुरु में वे राजनीतिक नेतृत्व, व्यापार और उद्योग प्रतिनिधियों