मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 27, 2024 11:28 पूर्वाह्न | Chief Minister | NITI Aayog | North-Eastern states

printer

पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री आज नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे

 

पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री आज राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की शासी परिषद की नौवीं बैठक में भाग लेंगे। अधिकारियों ने कल यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ मुख्यमंत्री शनिवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्रियों में हिमंत बिस्वा सरमा (असम), लालदुहोमा (मिजोरम), कोनराड संगमा (मेघालय), नेफ्यू रियो (नागालैंड), एन. बीरेन सिंह (मणिपुर), पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश), माणिक साहा (त्रिपुरा) और प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम) शामिल हैं।