मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता ग्रहण की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम से जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। देश सर्वोपरी का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कह सकता है कि उसके लिए दल से बढ़कर देश है।
Site Admin | सितम्बर 4, 2024 10:18 पूर्वाह्न
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा के सदस्यता अभियान में शिरकत की
