अक्टूबर 10, 2024 8:29 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

गोरखपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी भारत के डीएनए में है। 

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि अपार संभावनाओं से परिपूर्ण हमारे युवाओं की तरफ पूरी दुनिया नई उम्मीद से देख रही है। निश्चित ही आने वाला समय भारत का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरा, परिश्रम और प्रगति हमारी प्रवृत्ति का हिस्सा है। यही प्रवृत्ति हमें दुनिया में सबसे विशिष्ट बनाती है। आवश्यकता है खुद को वैश्विक स्तर के अनुरूप तैयार करने की। ऐसी तकनीक पर फोकस करने की आवश्यकता है, जो प्रकृति के साथ समन्वय बनाकर विकास को नई ऊंचाई पर ले जाए।