छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट साहस और सामाजिक परिवर्तन का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी ने वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और समाज में सम्मान, समानता और न्याय की नींव मजबूत की।
Site Admin | अगस्त 11, 2025 8:14 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की स्वर्गीय मिनीमाता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
