मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र, निडर और तथ्य-आधारित पत्रकारिता एक मज़बूत लोकतंत्र की नींव रखती है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता मात्र एक पेशा नहीं, बल्कि एक उच्चतम लोकसेवा है जो साहस, निष्ठा, निरंतरता और मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की अपेक्षा करती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एक सशक्त, जागरूक और संवादशील समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका अद्वितीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता जनचेतना को जागृत, सशक्त और एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की वह शक्ति है जो सत्य को निर्भीकता से अभिव्यक्त करती है, जनसमस्याओं को मंच देती है और शासन तथा जनता के बीच सेतु का कार्य करती है।