फ़रवरी 22, 2026 8:20 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केरल की कला, संस्कृति और सभ्यतागत विरासत के भव्य उत्सव ‘जनोल्सवम’ के ब्रोशर का विमोचन किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केरल के कला, संस्कृति और सभ्यतागत विरासत के भव्य उत्सव जनोल्सवम के ब्रोशर का विमोचन किया। यह कार्यक्रम अगले महीने की 27 से 29 तारीख तक राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस सांस्कृतिक संगम में दिल्ली की भागीदारी भारत की विविध परंपराओं के जीवंत सेतु के रूप में राजधानी की भूमिका को दर्शाती है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सदानन्दन मास्टर और इंडिया हैबिटैट सेंटर के निदेशक, के.जी. सुरेश, ने मुख्यमंत्री को इस सांस्कृतिक आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।